{"_id":"5873e78a4f1c1b1729ba935b","slug":"crime-in-kazipur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को पीटकर दबंगों ने फूंका घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को पीटकर दबंगों ने फूंका घर
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के काजीपुर गांव में सोमवार दोपहर दबंगों ने एक परिवार को पीटकर घर में आग लगा दी। ग्रामीणों के विरोध पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की रहने वाली सोना देवी पत्नी शिवभवन सोमवार दोपहर घर के बाहर धूप में बैठी थी। इसी दौरान नशे में धुत पड़ोसी पहुंचा और उससे भिड़ गया। कहासुनी के बाद साथियों के साथ सोना देवी के साथ उसकी बेटी सुगनी और बेटे को पीट दिया। पिटाई करने के बाद हमलावरों ने घर में आग लगा दी। धुएं का गुबार देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव वालों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस घायल परिवार के सदस्यों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।