{"_id":"575f05444f1c1bc34d11bbf8","slug":"crime-in-hisambad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने महिला को चाकू से किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने महिला को चाकू से किया लहूलुहान
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा थाना क्षेत्र के हिसामबाद गांव में रविवार को पैसे के लेन-देन में पड़ोसी ने एक महिला दुकानदार को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया।पुलिस ने जांच के बाद महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिसामबाद गांव की रहने वाली सूरज कली पत्नी राम मगन ने घर में किराने की दुकान खोल रखी है। रविवार शाम पड़ोसी से पैसे के लेन-देन को लेकर उसका विवाद हो गया। पड़ोसी ने महिला को पीटते हुए चाकू घोंप दिया। विवाहिता को लहूलुहान देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने जख्मी महिला को भर्ती कराते हुए हमलावर पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ कौशाम्बी भास्कर मिश्र ने बताया कि महिला के साथ मारपीट हुई है। हाथ में चाकू लगा है। पुलिस जांच के साथ हमलावर की तलाश कर रही है।