{"_id":"5aef51274f1c1b85028b8695","slug":"crime-in-fulwa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर लिखा ली गई दो बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर लिखा ली गई दो बीघा जमीन
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 07 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के फुलवा निवासी एक किसान को झांसा देकर जालसाजों ने भूमि अपने नाम बैनामा करवा ली। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फुलवा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसके पिता बसई उम्रदराज हो गए हैं। 18 अगस्त 2015 को पेंशन दिलाने के बहाने पड़ोसी शिवचरन, टीनू आर्य, कल्लू, रमेश, शैलेंद्र व राकेश पिता को स्थानीय तहसील ले गए। वहां करीब दो बीघा जमीन उनसे अपने नाम बैनामा करवा ली। पीड़ित की मानें तो उस जमीन की कीमत लाखों रुपये है। जानकारी होने पर वर्ष 2017 में पिपरी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया।
इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित का कहना है कि आरोपी अब भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं। ब्यूरो