{"_id":"5772c4e04f1c1be92979ab0c","slug":"crime-in-chak-imamali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दलित वृद्ध दंपति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने दलित वृद्ध दंपति को पीटा
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के चक ईमामअली में एक दलित वृद्ध दंपति को दबंगों ने जमकर पीटा। वृद्ध ने इस ज्यादती का विरोध किया तो उसे चार पहिया गाड़ी में खींच कर लादने लगे। अपने पति की जान संकट में देख पत्नी ने जान की बाजी लगा दी। इस मामले में पुलिस तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सैनी क्षेत्र के चक ईमामअली का पुरवा निवासी राम सजीवन (65) पुत्र राम आधार अपनी देहरी पर सो रहा था। वाक्या रविवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे का है। आरोप है कि रास्ते में एक पुरानी लकड़ी रखी हुई थी। बताया जाता है कि नशे में धुत होकर ज्ञानेंद्र सिंह, तेज सिंह निवासी चक ईमामअली और मुन्नू सिंह निवासी मामासाही आ धमके। आरोप है कि नशे में धुत तीनों लोगों ने सो रहे वृद्ध को चारपाई पर लात मार कर गिरा दिया। जब तक वृद्ध राम सजीवन कुछ समझ पाता। उसे घसीट कर बुरी तरह से पीटने लगे।
वृद्ध ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चार पहिया वाहन में घसीटकर लादने लगे। अपने पति की जान खतरे में देख वृद्धा ननकी देवी (60) हमलवाराें से भिड़ गई। इस पर दबंगों ने महिला को भी पीट-पीटकर बेसुध कर दिया। गांव में सरेआम हो रही गुंडागर्दी देख ग्रामीण सहमे रहे। वे मदद के लिए गुहार लगाते रहे। किसी की भी हिम्मत बचाव में आने की नहीं हो सकी। मंगलवार को सैनी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।