{"_id":"5b28009d4f1c1bfa6e8b89b4","slug":"crime-in-balipur-tata-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर ने गर्भवती बहू को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-ससुर ने गर्भवती बहू को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गर्भवती महिला को शुक्रवार शाम सास-ससुर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीट दिया। पीड़िता की शिकायत पर सीओ ने इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर निवासी कन्हैया लाल ने बेटी सुनीता देवी का विवाह एक वर्ष पहले चरवा के बलीपुर टाटा गांव में जगदीश पुत्र पिंटू से किया था। इनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर सास-ससुर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की।
सभी ने दहेजलोभियों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। विवाहिता के मुताबिक शुक्रवार को पति मजदूरी करने इलाहाबाद गया था। इसी बीच सास और ससुर ने उसकी पिटाई कर दी। गर्भवती होने की जानकारी होने के बाद भी पेेट में लात मार दिया। ग्रामीणों ने शांत कराया। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़ित महिला ने सोमवार को सीओ चायल को तहरीर दिया। सीओ ने चरवा इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विवाहिता के उत्पीड़न में छह पर केसः नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी मान सिंह ने अपनी बेटी रेखा का विवाह कुंड्रावी गांव में राममिलन से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को काफी समझाया। विवाहिता के मुताबिक 19 अप्रैल को ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक बार फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। रविवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति राममिलन, सास लक्ष्मी, ससुर दयाराम, देवर रामकरन, देवरानी सीमा व ननद पुष्पा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।