{"_id":"5af0a4f44f1c1b5c098b8a5c","slug":"crime-in-andawa-mod","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मवेशी बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मवेशी बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 08 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज पुलिस ने रविवार रात एक पिकअप(चार पहिया वाहन) से वध के लिए ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को बरामद कर लिया। मौके से पकड़े गए तीन तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
कोखराज इंस्पेक्टर वाईपी सिंह को रविवार रात सूचना मिली कि हाईवे से पशु तस्कर एक पिकअप में मवेशियों को लादकर वध के लिए ले जा रहे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने घेराबंदी करके अंदावां मोड़ के समीप पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पिकअप से पांच मवेशियों को बरामद करके स्थानीय किसानों के हवाले कर दिया गया है। मौके से पकड़े गए राजेश यादव पुत्र जयकरन निवासी खरखरी थाना शाहपुर जिला रीवां, इसी जिले के हनुमना थाना स्थित वाहियारी निवासी यूनुस पुत्र मासूक और उसके भाई दाउद को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो