{"_id":"5772c7404f1c1ba32c79b4f8","slug":"crime-in-akbarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में भाइयों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के विवाद में भाइयों में मारपीट
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार सुबह दो भाई नाली को लेकर विवाद करने लगे। दोनों भाइयों ने एक दूसरे का कान काट लिया। बचाव करने आए दोनों के बेटों में एक की उंगली कट गई तो दूसरे के हाथ में गंभीर चोट आई।
अकबरपुर निवासी भोला और रामविशाल भाई हैं। मंगलवार सुबह दोनों भाइयों के बीच घर के सामने से बह रही नाली को लेकर विवाद होने लगा। थोड़ी ही देर में दोनों मारपीट करने लगे। इसी बीच भोला का लड़का दीपू और रामविशाल का लड़का मीनू भी झगड़े में शामिल हो गए। मारपीट के दौरान भोला और रामविशाल का कान तो दीपू की उंगली कट गई। जबकि मीनू के हाथ में गंभीर चोट आई। दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर चाराें को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।