फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   created the rangoli

रंगोली बयां कर रही थी वोट की अपील

Wed, 24 Apr 2019 12:31 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
created the rangoli
धर्मा देवी इंटर कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। रंगोली के जरिए धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला। जमीन पर बनाई गई आकर्षक रंगोली हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। बच्चों की रंगोली में आकर्षक उकेरी गई तस्वीर लोगों को वोट के महत्व के बारे में बता रही थी।
विज्ञापन


सिराथू तहसील के केन कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली के जरिए लोगों को वोट डालने की अपील किया। आकर्षक रंगोली अपनी खामोशी के बीच खुद ही बयां कर रही थी कि समाज के लोगों को वोट डालना कितना जरुरी है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र का यह अनूठा प्रयास सकारात्मक है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला निर्वाचन विभाग की मुहिम से जुड़कर अमर उजाला लोगों के अंदर नव चेतना का संचार कर रहा है। इस मौके पर रामशंकर सिंह, आदित्य, महेश प्रसाद, निर्भय सिंह, अनुपम पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed