{"_id":"69c18c974673750db0044044","slug":"cousin-brothers-beat-up-sisters-for-not-giving-bike-keys-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-138533-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक की चाबी न देने पर मौसेरे भाइयों ने बहनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक की चाबी न देने पर मौसेरे भाइयों ने बहनों को पीटा
Tue, 24 Mar 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव में मौसेरे भाई बाइक मांगने आए। चार सगी बहनों ने बाइक की चाबी नहीं दी तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गुवारा तैयबपुर गांव के शुकुरुल्ला का आरोप है कि 21 मार्च को शाम समय करीब पांच बजे गांव के ही उसके साढ़ू का लड़का महताब पुत्र ईदी शराब पीकर आया व उनकी बेटियों से बाइक की चाभी मांगने लगा। नशे में होने के कारण बेटियों ने बाइक नहीं दी तो महताब गालीगलौज करने लगा।
विरोध करने पर उसने अपने भाई कमरुन के साथ आकर उनकी चारों बेटियों को पकड़कर लात-घूसों और डंडों से पीटने लगे। पिटाई से मुस्कान को काफी गम्भीर चोटें आई हैं। उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।