फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Couple attacked with sticks for dancing on DJ, couple serious

Kaushambi News: डीजे पर डांस को लेकर चले लाठी-डंडे, दंपती गंभीर

Wed, 10 Jul 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked with sticks for dancing on DJ, couple serious
मल्हीपुर गांव में सोमवार रात प्रीतिभोज कार्यक्रम में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मल्हीपुर गांव निवासी रामपाल ने बताया कि सोमवार को उनके घर में बेटे की शादी का प्रीतिभोज कार्यक्रम था। जिसमें घर परिवार के साथ ही रिश्तेदार भी शामिल होने आए थे। घर में बज रहे डीजे की धुन पर लोग नाच गा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रात 11 बजे पड़ोसी मनीष, सोनू, राहुल, मोटका और मनोज की पत्नी लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे व नाच रहे रिश्तेदारों को पीटने लगे। जिसमें पश्चिम शरीरा इलाके के डेढ़ावल गांव से आए रिश्तेदार शिवबाबू को गंभीर चोट आई। बीच-बचाव के लिए पहुंची उसकी पत्नी तेजिया को भी पीटा गया। हमले में घायल दंपती की हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed