फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Counting started amid tight security, results kept up overnight

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, रात भर आते रहे नतीजे

Sun, 02 May 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Counting started amid tight security, results kept up overnight
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। कई ब्लॉकों में स्ट्रांग रूम देर से खुलने के कारण एक घंटे बाद मतों की गिनती शुरू हुई। जिले के आठों ब्लॉकों पर बने कई मतगणना स्थलों पर वीकेंड लॉकडाउन और कर्फ्यू के बाद भी अनियंत्रित भीड़ जुट रही। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग कर लाठियां भांजनी पड़ी। देर रात तक करीब सौ के करीब ग्राम प्रधान एवं बीडीसी के नतीजे आ गए थे। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद की किसी भी सीट का परिणाम नहीं घोषित हो सका था।
विज्ञापन

चुनाव में 26 जिला पंचायत सदस्य के 448, ग्राम प्रधान के 451 पदों के 5009, 654 बीडीसी के 3297 और 5871 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 2945 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं। रविवार को ब्लॉकवार मतों की गणना शुरू हुई। दोपहर एक बजे के करीब सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नतीजे आने शुरू हुए। देर शाम पांच सौ के करीब पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए थे। ग्राम पंचायत सदस्यों के बाद ग्राम प्रधान और बीडीसी के नतीजे आने प्रारंभ हुए। दोनों पदों के रात नौ बजे तक तकरीबन सौ-सौ नतीजे आ चुके थे। वहीं जिला पंचायत सदस्यों की गिनती का कार्य देर रात्रि तक जारी रहा। रात्रि नौ बजे तक किसी भी सीट का परिणाम नहीं आ सका था।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड नं. एक, 10, 14, 22 और 24 के नतीजों को लेकर लोग ज्यादा उत्सुक रहे। दरअसल इन सीटों से ही निर्वाचित सदस्यों जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है। खास बात ये रही कि शुरूआती रुझानों में ज्यादातर भाजपाई दावेदारों की हालत पतली दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिग्गजों के भाग्य का फैसला जानने के लिए उत्साहित रहे
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। जिला पंचायत के वार्ड नंबर दस से डिप्टी सीएम केशव मौर्या के करीबी रागिनी सरोज चुनाव मैदान में हैं। यहीं से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति वाचस्पति भी किस्मत आजमा रहीं हैं। हालांकि, रात नौ बजे तक रागिनी सरोज लगभग तीन सौ मतों से आगे चल रहीं थीं। यहां आधी रात के बाद नतीजे आने की उम्मीद है।
आठों मतगणना स्थलों पर दिनभर चलती रही वोटों की गिनती
पंचायत चुनाव मतदान के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थकों को मतगणना का इंतजार था। रविवार को सुबह आठ ब्लॉक पर वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। न्याय पंचायतवार टेबलों में मतों की गणना हुई। प्रत्येक ब्लॉक में मतगणना के लिए चयनित स्थलों पर सुबह छह बजे कर्मचारी पहुंचने शुरू हो गए थे।

सात बजे तक कर्मचारियों को प्रवेश देने के बाद प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया गया। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले सिराथू ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के परिणाम आने शुरू हो गए थे। इसके बाद कड़ा, सरसवां, मूरतगंज, चायल, नेवादा के परिणाम आए। मंझनपुर ब्लॉक में मतगणना सुस्त चलती रही। प्रत्याशी और अभिकर्ता पूरे दिन टेबिलों पर खड़े रहे। इस दौरान प्रेक्षक रणविजय सिंह, डीएम अमित कुमार सिंह एसपी अभिनंदन मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed