फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Corporation's special buses will run to take devotees to Magh Mela

Kaushambi News: माघ मेले में भक्तों को ले जाने के लिए चलेंगी निगम की स्पेशल बसें

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation's special buses will run to take devotees to Magh Mela
मंझनपुर स्थित बस डिपो - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। प्रयागराज के माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम इस बार 10 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पहले से संचालित बसों के फेरे भी बढ़ाए जाने की योजना है। इसके अलावा चित्रकूट और बांदा डिपो से भी कौशाम्बी के रास्ते से अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी जनपद प्रयागराज का समीपवर्ती होने के कारण यहां से हर साल हजारों श्रद्धालु कल्पवास के साथ ही नियमित स्नान के लिए माघ मेला जाते हैं। इसके अलावा चित्रकूट व फतेहपुर से भी बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जाया करते हैं। कल्पवासी अक्सर ट्रैक्टर-ट्राली या भारी वाहन में अपनी गृहस्थी का सारा समान लाद कर मेला पहुंचते थे। इस बार शासन ने ट्रैक्टर-ट्राली व मालवाहक में मुसाफिरों को बैठाने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर जिले से कल्पवास जाने वाले के सामने यात्रा का संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन

अब मुसाफिरों की सुविधा के लिए एआरएम लीडर रोड ने जिले के रास्ते दस अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया जिले में लीडर रोड, कौशाम्बी, बांदा, सिविल लाइन डिपो की 30 बसों का संचालन होता है। यह बसें विभिन्न मार्गों से संचालित होती हैं। 10 अतिरिक्त बसों की वजह से फिलहाल मुसाफिरों को दिक्कत नहीं होने पाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर संचालित बसों का फेरा (चक्कर) भी बढ़ाया जाएगा। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया बांदा व चित्रकूट से भी बड़ी संख्या में लोग कौशाम्बी के रास्ते प्रयागराज जाते हैं। बांदा डिपो की दो बसों का संचालन भी हो रहा है। दोनों जनपदों के एआरएम को पत्र भेजकर माघ मेला तक इस रूट पर बसों की संख्या में इजाफा करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवाघाट-प्रयागराज मार्ग पर बढ़ेंगी बसें
मंझनपुर। जिले में जो अतिरिक्त बसें बढ़ाई जानी हैं इनका संचालन महेवाघाट से प्रयागराज के बीच होगा। ये बसें जिला मुख्यालय मंझनपुर को जोड़ते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। प्रयोग सही रहा तो नगर पंचायतों से भी बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed