फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cook riding a bike dies after being hit by a bus

Kaushambi News: बस की टक्कर से बाइक सवार बावर्ची की मौत

Sun, 07 Apr 2024 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Apr 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Cook riding a bike dies after being hit by a bus
बस की टक्कर से बाइक सवार बावर्ची की मौत
विज्ञापन

--सैनी कस्बे में हाईवे की सर्विस लेन पर शनिवार रात हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिराथू। स्थानीय कस्बे में हाईवे की सर्विस लेन पर शनिवार की आधी रात बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार बावर्ची की मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।


सैनी कोतवाली के पहाड़पुर कोदन निवासी माधो प्रसाद (54) अटसराय स्थित एक ढाबे में खाना बनाने का काम करता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह आधी रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में सैनी कस्बे के पास हाईवे की सर्विस लेन पर परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार माधो को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हाल बेहाल है। माधो प्रसाद के बेटे विकास विश्वकर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed