फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Contractor's negligence took the lives of workers, now action will be taken

Kaushambi News: ठेकेदार लापरवाही ने ली मजदूरों की जान, अब होगी कार्रवाई

Tue, 23 Jul 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Contractor's negligence took the lives of workers, now action will be taken
मृतक पंकज की फाइल फोटो।
कोतवाली क्षेत्र के घोसिया गांव में ओवरहेड टैंक निर्माण के दौरान हुआ हादसा कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की लापरवाही से हुआ था। डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में एक्सईएन ने इसका जिक्र किया है। हालांकि डीेएम ने रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई की बात कही है। उधर, अस्पताल में भर्ती झुलसे तीनों मजदूरों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। सभी मजदूरों के परिजन कौशाम्बी आ गए हैं।
विज्ञापन

घोसिया गांव में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकी बनवाई जा रही है। रविवार सुबह निर्माण के दौरान काम कर रहे पांच मजदूर ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पंकज (26) पुत्र शंकर लाल, गिरधारी (29) पुत्र लेखराज निवासीगण सेंधा थाना मोहम्मद पथरा, जनपद बरेली को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं, ओमवीर (28) पुत्र धर्मपाल निवासी पर भौतिनपुर थाना विसारगंज, बरेली व अंकित पंडित (29) पुत्र विरेश निवासी बड़ापुरवा जनपद बदायूं, और योगेश (25) पुत्र हरिराम निवासी मुड़ा कोडरा, बदायूं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने एक्सईएन विद्युत से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद सोमवार शाम एक्सईएन चायल अमर सिंह ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्यदायी संस्था के ठेकेदार कासगंज निवासी भूपेंद्र सिंह की बड़ी लापरवाही से हादसा हुआ है। ठेकेदार को निर्माण कार्य शुरू करने से पानी टंकी परिसर के बीच से गुजरे हाई टेंशन तार को शिफ्ट कराना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को देना मुनासिब नहीं समझा।

उसके बाद ठेकेदार ने निर्माणाधीन पानी टंकी की नींव खोदकर हाईटेंशन तार के नीचे सात फीट मिट्टी का टीला लगा दिया। मिट्टी के टीले से हाईटेंशन तार की ऊंचाई पांच फीट रह गई थी। उसी टीले में चढ़कर मजदूरों की काम करने की मजबूरी बन गई थी। जिससे टीन की पतली और लंबी प्लेट नींव में लगाते समय हाई टेंशन तार में छू गई और बड़ा हादसा हो गया।
उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतकों के परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए हैं। वहीं, झुलसे मजदूरों के घर वाले अस्पताल पहुंच गए।
इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-
घोसिया हादसे के बाद रिपोर्ट मांगी गई थी। फिलहाल, अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--मधुसूदन हुल्गी, डीएम

मृतक पंकज की फाइल फोटो।

मृतक पंकज की फाइल फोटो।

मृतक पंकज की फाइल फोटो।

मृतक पंकज की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed