{"_id":"6aca8ec160d606d4290c3c48","slug":"contract-doctors-and-health-workers-on-strike-healthcare-system-disrupted-kaushambi-news-c-262-1-ptp1003-179774-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संविदा डॉक्टर-स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संविदा डॉक्टर-स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था
विज्ञापन
मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी- संवाद
एनएचएम संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। महिला अस्पताल के एसएनसीयू में डॉक्टर और कर्मचारी नहीं पहुंचे तो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने तत्काल चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई।
कई सीएचसी और पीएचसी पर तो मरीजों को बगैर इलाज लौटना पड़ा। हड़ताल पर गए कर्मियों में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। सभी सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं।
एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। वरना आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है, संविदा कर्मियों को इससे दूर रखा जाता है।
विज्ञापन
आशीष दुबे ने कहा कि 10 लाख तक कैशलेस इलाज, महंगाई भत्ता, एचआरए और ग्रेच्युटी मिलने के बाद हम लोग कार्य पर लौटेंगे। हड़ताल के चलते टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव और लैब जांचें प्रभावित हुईं।
संघ ने एलान किया है कि 12 को प्रदेश व्यापी हड़ताल होगी। इस दौरान बीपीएम लोकेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, शिशिर श्रीवास्तव, रवि बरनवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र मौर्य, डॉ. प्रज्ञा मौर्य, दिनेश तिवारी, वंदना सिंह, प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने निकाली रैली
अपनी मांगों को लेकर शनिवार को संविदा कर्मचारियों ने रैली निकाली। सीएमओ कार्यालय से रैली चौक घंटाघर होते हुए सदर मोड़ के रास्ते टीबी अस्पताल होते हुए मेडिकल कॉलेज में आकर समाप्त हुई।