फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Consumers in Bijia Bazaar are suffering due to low voltage and phase fault.

Kaushambi News: बिजिया बाजार में लो-वोल्टेज और फेज फाॅल्ट से उपभोक्ता बेहाल

Tue, 02 Jun 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Consumers in Bijia Bazaar are suffering due to low voltage and phase fault.
बिजली उपकेंद्र गोपसहसा क्षेत्र के विजिया बाजार में बिजली व्यवस्था लगातार चरमराई हुई है। लो-वोल्टेज और बार-बार फेज उड़ने की समस्या से बाजार के उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों आंधी-पानी के बाद चौथे दिन रविवार को शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई थी, लेकिन रात लगभग 10 बजे एक फेज उड़ जाने से फिर समस्या खड़ी हो गई। बाजार वासियों के अनुसार लगातार शिकायतों के बाद सोमवार सुबह करीब 8:50 बजे फेज जोड़ा गया, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद जगी। लेकिन मात्र 10 मिनट बाद ही बिजली आपूर्ति फिर प्रभावित हो गई और लो-वोल्टेज की समस्या दोबारा शुरू हो गई।
विज्ञापन

दीपू त्रिपाठी, जगत नारायण अग्रहरि, मनीष अग्रहरि का आरोप है कि कई महीनों से ट्रांसफार्मर खराब है, लेकिन इसे बदला नहीं जा रहा। इसी खराब ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग कर दी जा रही है। बाजार के अशोक कुमार त्रिपाठी, विवेकानंद त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, खैराती, मो. तैयब, बुलबुल आदि लोगों ने बताया कि समस्या के लिए अवर अभियंता (जेई) को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में जेई शंकर लाल का कहना है कि सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है कनेक्शन ज्यादा हैं ओवरलोड के चलते बार बार दिक्कत आ रही है इसे बदलने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed