{"_id":"65244bca803738e1e706f5e4","slug":"constable-beats-mixer-machine-owner-accuses-him-of-snatching-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3977-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिपाही ने मिक्सर मशीन मालिक को पीटा, छिनैती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिपाही ने मिक्सर मशीन मालिक को पीटा, छिनैती का आरोप
Tue, 10 Oct 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
निर्माधीन मकान में स्लैप डालकर मजदूरों संग वापस लौट रहे मिक्सर मशीन मालिक को बिना वर्दी में रहे सिपाही ने मूरतगंज चौकी ले जाकर पीटा। आरोप है कि नशे में धुत सिपाही ने पीड़ित के पास से 15 हजार रुपये भी छीन लिए। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
चरवा कोतवाली के गढ़वा गांव के छोटेलाल ने मिक्सर मशीन रखी है। रविवार रात वह संदीपन घाट कोतवाली के मितवापुर में एक व्यक्ति के यहां लिंटर डालने गया था। रात को वह मजदूरों के साथ वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान बिना वर्दी के एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा व छोटेलाल को जबरन कोतवाली ले जाने लगा। विरोध करने पर सिपाही ने मूरतगंज चौकी से तीन सिपाहियों को बुला लिया। सभी लोग उसे जबरन मूरतगंज चौकी ले गए। वहां उसे जमकर पीटा गया। सोमवार को छोटेलाल ने घटना की शिकायत वरिष्ठ अफसरों से की है। इस बारे में सीओ चायल का कहना है प्रकरण संज्ञान में है। जांच कराई जाएगी।