फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Congressmen roared against the increase and reduction of electricity rates.

Kaushambi News: बिजली दर वृद्धि व कटौती के विरोध में गरजे कांग्रेसी

Tue, 02 Jun 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congressmen roared against the increase and reduction of electricity rates.
बिजली व सिलिंडर के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदर्शन करते  कांग्रेसी। स्रोत: स्वयं
नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में 10 प्रतिशत सरचार्ज वृद्धि, गैस सिलिंडरों के बढ़े दाम और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी खूब गरजे। मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता, किसान, व्यापारी और गरीब वर्ग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है जबकि गैस सिलिंडर महंगे होने से व्यापारियों की लागत बढ़ रही है। चरवा क्षेत्र के टाटा फीडर, काजू फीडर सहित नगर में बिना रोस्टर बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

कहाकि लोगों को भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस जन आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास, सुरेंद्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, जयप्रकाश जायसवाल, सचिन पांडेय, रावेंद्र यादव, प्रदीप सिंह पटेल, निक्की पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed