{"_id":"58cad5814f1c1bb66032c9ce","slug":"cold-store-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में डंप आलू सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में डंप आलू सीज
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू तहसील क्षेत्र के कमासिन गांव में हाईवे किनारे निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में डंप आलू को सीज कर दिया गया है। अपर जिला उद्यान अधिकारी ने जांच के बाद तमाम खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की है। अमर उजाला में गुरुवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर अधिकारियों ने जांच करने के बाद स्टोर मालिक को नोटिस जारी कर दी है। इससे कोल्ड स्टोर मालिक के होश उड़ गए हैं।
कमासिन गांव में जीटी रोड किनारे एक राज कोल्ड स्टोर का निर्माण चल रहा है। इस स्टोर में अभी चैंबर भी नहीं बन पाए हैं। स्टोर के अंदर और बाहर निर्माण कार्य चल रहा है। स्टोर को अभी विद्युत कनेक्शन भी नहीं मिला है। इसके अलावा स्टोर तभी चालू हो सकता है, जब उसको लखनऊ से बिल्डिंग कोड प्राप्त हो जाए। इतनी खामियां होने के बाद भी कोल्ड स्टोर मालिक ने बिना एनओसी प्राप्त किए ही आलू डंप करवा लिया। सैकड़ों कुंतल आलू स्टोर के बाहर रखवाया गया। खुले आसमान के नीचे बोरे में यह आलू रखा है। आलू के खराब होने का खतरा है। इसके बाद भी कोल्ड स्टोर मालिक ने किसानों से खिलवाड़ किया।
गुरुवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। अपर जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं। स्टोर निर्माणाधीन पाया गया, इसके अलावा विद्युत कनेक्शन नहीं था। स्टोर के सभी यंत्र चालू नहीं थे? इन सब खामियों को देखते हुए अपर जिला उद्यान अधिकारी ने नाराजगी जताई। मामले में कोल्ड स्टोर मालिक मो. फारुक को नोटिस जारी की जा रही है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।