फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cold store me rakhe aaloo ne kisano ka lakho duboya

कोल्ड स्टोर में रखे आलू ने किसानों का लाखों डुबोया

Mon, 04 Dec 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 04 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
cold store me rakhe aaloo ne kisano ka lakho duboya
कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
जिले के कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू पर छाई मंदी ने किसानों का लाखों रुपया डुबो दिया है। सस्ता होने की वजह से किसान कोल्ड स्टोर से आलू निकासी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में स्टोर मालिकों को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों द्वारा आलू निकासी न किए जाने पर अब कोल्ड स्टोर मालिक 60 से 70 रुपए बोरी में खुद आलू बेचने लगे हैं। इसके बाद भी कोई खरीदने के लिए नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


राज कोल्ड स्टोर सयारा में इलाके के किसानों ने बड़े पैमाने पर आलू डंप कर रखा था। कोल्ड स्टोर में आलू जमा करने के बाद निकासी के समय किसानों को प्रति कुंतल 220 रुपए की दर से किराया देना होता है। फरवरी व मार्च में आलू जमा करने के बाद जब निकासी का समय आया तो आलू पर मंदी छा गई। किसानों को उतनी कीमत भी आलू से नहीं मिल रही थी जितना कि उन्हें कोल्ड स्टोर का किराया देना था। ऐसे में किसानों ने कोल्ड स्टोर से आलू निकासी कराने से हाथ खड़े कर लिए।
विज्ञापन


डीएम मनीष कुमार वर्मा ने भी आलू निकासी को लेकर किराए में किसानों को 20 रुपए तक की छूट दिलाई पर इसका कुछ खास असर नहीं पड़ सका। आज भी अधिकतर कोल्ड स्टोरों में 80 फीसदी किसानों का आलू डंप है। दिसंबर माह शुरू होने के बाद भी जब किसान अपना आलू लेने नहीं जा रहे तो राज कोल्ड स्टोर मालिक ने निकासी शुरू कर दी है। किसानों के आलू को वह 60 से 70 रुपए बोरी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर मालिकों का कहना है कि आलू बेचकर वह अपना कुछ किराया तो वसूल कर लेंगे। बानगी के तौर पर बहरहाल आलू की मंदी ने इस साल किसानों के साथ-साथ कोल्ड स्टोर मालिकों की भी कमर तोड़कर रख दिया है। प्रत्येक कोल्ड स्टोर संचालक को 30 से पचास लाख तक के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।


कोल्ड स्टोर में किसानों का 15400 कुंतल आलू डंप है। बार-बार कहने के बाद भी किसान आलू निकासी कराने नहीं आ रहे हैं। दूसरे सीजन का आलू स्टोर में रखने के से पूर्व सफाई कराना जरूरी है। इसके चलते किसानों का आलू बाहर निकलवाकर रख दिया गया है। 60 से 70 रुपए बोरी बेचकर किराया वसूल किया जा रहा है।
सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक राज कोल्ड स्टोर, सयारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed