{"_id":"6a21c60df9cc1893c3030637","slug":"cng-nears-rs-100-price-hike-worries-motorists-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-142598-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सीएनजी 100 रुपये के निकट, बढ़े दाम ने वाहन चालकों की बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सीएनजी 100 रुपये के निकट, बढ़े दाम ने वाहन चालकों की बढ़ाई चिंता
Fri, 05 Jun 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
अजय कुमार, ऑटो चालक
सीएनजी के लगातार बढ़ोतरी से सीएनजी वाहन चालकों को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो महीने में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमत में 7.15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। नई दर लागू होने के बाद सीएनजी 100 रुपये के निकट पहुंच गई है। बढ़े दाम का सीधा असर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों पर पड़ रहा है।
वाहन चालकों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से खर्च बढ़ गया है। इससे आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है। सीएनजी पंप संचालक के अनुसार, इस वर्ष के 15 मई को 1.50 रुपये, 18 मई को 1.50 रुपये और दो जून को 1.90 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। इन बढ़ोतरी के बाद सीएनजी 99.90 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
इसका असर सीएनजी गाड़ी चलाने वाले लोगों के बजट पर पड़ रहा है। वहीं ऑटो चालक लागत व मुनाफे का संतुलन नहीं बैठ पाने से यात्रा किराया बढ़ा रहे हैं। जिसका भार यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। यदि सीएनजी के दाम लगातार बढ़ते रहे तो यात्रा का किराया बढ़ाना मजबूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
- अजय कुमार, ऑटो चालक
सीएनजी के दाम बढ़ने से आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाना कठिन हो रहा था, इसीलिए यात्रा किराया बढ़ाना पड़ रहा है।
- वसीम खान, ऑटो चालक
पेट्रोल के बढ़ते दाम को देखते हुए सीएनजी कार खरीदी है, अब इसके भी दाम बढ़ने लगे हैं। ऐसे में मासिक बजट बिगड़ रहा है।
- संदीप सिंह, कार मालिक