फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cloth torn, chaos while playing Holi, 10 injured

Kaushambi News: कपड़ा फाड़ होली खेलने के दौरान बवाल, 10 जख्मी

Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Cloth torn, chaos while playing Holi, 10 injured
संदीपनघाट के बसावनपुर गांव में कपड़ा फाड़ होली खेलने के दौरान बवाल हो गया। दो पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में 10 लोग जख्मी हुए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

बसावनपुर गांव में आजाद सिंह अपने मौसी के बेटे बच्चू लाल को बाइक से महगांव छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तो वहां पर गांव के लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। युवक कपड़ा फा़ड़ होली खेल रहे थे। आरोप है कि होलियारों ने आजाद व बच्चू लाल के कपड़े फाड़ दिए। इसी पर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से जुटे लोगों ने जमकर लाठी-डंडे चलाए।
विज्ञापन

मारपीट की घटना में आजाद, बच्चू लाल व उसके परिवार के राम प्रकाश, राम बाबू, विमला देवी, धर्मेंद्र, उर्मिला देवी जख्मी हो गईं। दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे का कहना है कि घायलों का इलाज कराया गया है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed