{"_id":"5dd9861b8ebc3e54e2279dfe","slug":"clear-the-minor-in-15-days-kaushambi-news-ald261002791","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में पूरा कराएं शिल्ट सफाई का कार्य-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में पूरा कराएं शिल्ट सफाई का कार्य-डीएम
विज्ञापन
clear the minor in 15 days
- फोटो : KAUSHAMBI
15 दिन में पूरा कराएं शिल्ट सफाई का कार्य-डीएम
जिलाधिकारी ने किशनपुर व निचली गंगा नहर की शिल्ट सफाई कार्य का किया निरीक्षण
मंझनपुर। जिलाधिकारी ने शनिवार को किशनपुर व निचली गंगा नहर की शिल्ट सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को 15 दिन के भीतर काम पूरा कराने का निर्देश दिया। चेताया कि देरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम मनीष कुमार वर्मा शनिवार सुबह अचानक अढ़ौली गांव पहुंचे। वहां उन्होंने किशनपुर एवं निचली गंगा नहर में हो रहेे शिल्ट सफाई के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से कहाकि किसी भी कीमत पर अधिकतम 15 दिन के भीतर काम पूरा कराना जाना सुनिश्चित करें। ताकि रोस्टर के अनुसार 15 दिसम्बर से नहर का संचालन शुरू कराया जा सके। नहरों में टेल तक लबालब पानी रहेगा तो सिंचाई करने में किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम ने चेताया कि कार्य में देरी और गुणवत्ता की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।