फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cleaning of nine canals before the Rabi season, work will be done with Rs 46 lakh

Kaushambi News: रबी सीजन से पहले नौ नहरों की सफाई, 46 लाख से होगा कार्य

Sat, 18 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of nine canals before the Rabi season, work will be done with Rs 46 lakh
रबी फसलों की सिंचाई को सुचारू रखने के लिए सिंचाई विभाग ने जिले की प्रमुख नहरों की सफाई की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए कुल नौ नहरों की सिल्ट सफाई की योजना बनाई गई है। इन नहरों की सफाई का कार्य 46.95 लाख की लागत से कराई जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई सुंदरलाल वर्मा ने बताया कि किशनपुर पंप कैनाल विभिन्न खंडों में 24 लाख की लागत से सफाई कार्य होगा। इसके साथ ही अमीना राजबहा पर 9.25 लाख, बेरौचा राजबहा पर 6.42 लाख और कनैली राजबहा की सफाई पर 3.19 लाख की लागत निर्धारित करते हुए योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाला गया है। प्रक्रिया पूरी होने के 25 दिनों के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया 28 अक्तूबर तक पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed