फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Children will get books as soon as school opens in July

Kaushambi News: जुलाई में स्कूल खुलते ही बच्चों को मिल जाएंगी किताबें

Mon, 16 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Children will get books as soon as school opens in July
मंझनपुर। प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के लिए 70 फीसदी किताबें आ गई हैं। सत्यापन के बाद ये किताबें ब्लाॅक मुख्यालयों में पहुंचा दी गई हैं। वहां से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। विद्यालय खुलते ही ये पुस्तकें विद्यार्थियों में वितरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

इन किताबों को मई में ही आ जाना चाहिए था, लेकिन किन्हीं कारणों से समय पर नहीं आ पाईं और गर्मी की छुट्टियां हो गईं। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि कक्षा चार से आठ तक की किताबें पहले ही बांटी जा चुकी हैं। कक्षा 1 से 3 तक की किताबों का वितरण नहीं हो पाया था। जबकि, कक्षा एक से तीन तक के 30 विषयों की कुल 3.84 लाख किताबों के छपने का वर्क आर्डर मार्च में जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

45 दिन के अंदर ही किताबें छप कर आ जानी चाहिए थीं। ताकि, 17 मई तक इन्हें बच्चों को बांटा जा सके। अब 2.70 लाख किताबें आई हैं। सत्यापन के बाद इन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेज दिया गया है। एक-दो दिन में बीआरसी से सभी किताबें स्कूलों तक पहुंच जाएंगी। इसके बाद जुलाई में स्कूल खुलते ही बच्चों के बीच वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed