{"_id":"3d25bb1737696e471eb4e42b339b56ea","slug":"children-scored-at-the-fair-hair-color-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मेले में बच्चों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मेले में बच्चों ने जमाया रंग
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा विकास एवं उत्थान समिति, वीओपी की ओर से रविवार को छपरा मैदान करारी में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें 35 गांवों के 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नदी-नाव, हाय जलेबी, कबड्डी आदि खेल भी आयोजित किए गए। मंच के माध्यम से बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके भी अपना रंग जमाया। संस्था सचिव और सभासदों ने बच्चों को पुरस्कार दिया।
बाल मेले का शुभारंभ प्रियंका और प्रीती ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके किया। इसके अलावा मनीषा देवी, अनामिका देवी, रागिनी देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, अंकित कुमार, अमित कुमार, अखिलेश कुमार, दिलीप कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके मेले में रंग जमा दिया। संस्था सचिव परवेज रिजवी ने बताया कि मेले में 35 गांवों के 700 बच्चों ने हिस्सा लिया था। नेतानगर करारी, दुर्गापुर, मुकीमपुर, अमुरा, टिकरी, दुर्गापुर, पल्टीपुर, हकीमपुर, बकेली, भागू का पूरा, लोधौरा, महम्मदपुर, रानीपुर, रसूलपुर सोनी आदि गांव के बच्चे शामिल हुए थे। इस दौरान नदी-नाव, हाय जलेबी, चित्रकला और कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया था।
साथ ही बच्चों ने चित्रकारी और पेंटिंग भी करके अपनी प्रतिभा लोगों के सामने रखी। समिति के सदस्य मोहम्मद रेहान बताया कि समित की ओर से सभी गांवों में बाल समूह बनाए गए हैं। समूह में वे बच्चे शामिल हैं जिन्हें अपने आपको साबित करने का मौका कभी नहीं मिला। इस दौरान वक्ताओं ने जीवन, विकास, सुरक्षा और समाज में जनभागीदारी की बच्चों को जानकारी दी गई। संस्था सचिव परवेज रिजवी, पूर्व सभासद पिंटू जायसवाल, सभासद मदनलाल जायसवाल और मोहम्मद अजमल बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर बड़ेलाल, वसी अहमद, शिवप्रकाश, शिव सिंह, दुधनाथ, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।