फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Children are sick due to the heat of the day and the cold of the night

Kaushambi News: दिन की गर्मी और रात की ठंड से बच्चे बीमार

Thu, 09 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Children are sick due to the heat of the day and the cold of the night
बच्चे की जांच करते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश। संवाद
मौसम में उतार-चढ़ाव का असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवाओं के कारण बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी और कमजोरी जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल के बालरोग विभाग की ओपीडी में रोजाना करीब 100 से अधिक बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें 40 से अधिक बच्चे इन्हीं मौसमी बीमारियों से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश ने बताया कि इस समय मौसम का अचानक बदलना बच्चों के लिए सबसे अधिक हानिकारक साबित हो रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड हवाओं के कारण शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ रहा है जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिन में गर्मी से बचाना और रात में अच्छी तरह ढककर रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

पसीने के बाद ठंडी हवा लगने या देर शाम खेलने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि माता-पिता बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम और खुला खाना देने से बचें। उन्हें हल्का, पौष्टिक आहार और पर्याप्त पानी देना चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई, पर्याप्त नींद और कपड़ों में मौसम के अनुसार बदलाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले मरीज

मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग की ओपीडी में आए मरीज श्यामू, नन्हा, रिया और सुनैना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें खांसी-जुकाम और कमजोरी की शिकायत है। डॉक्टर की सलाह पर दवा लेने के बाद राहत मिली है। डॉक्टर का कहना है कि थोड़ी सावधानी और नियमित देखभाल से इन मौसमी बीमारियों से बच्चों को आसानी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed