{"_id":"6928a50309ba54d7600f9e67","slug":"children-and-women-enjoyed-the-swings-at-the-tilhapur-fair-kaushambi-news-c-261-1-kmb1028-132904-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तिल्हापुर के मेले में बच्चों व महिलाओं ने लिया झूलों का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तिल्हापुर के मेले में बच्चों व महिलाओं ने लिया झूलों का मजा
Fri, 28 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
झूलों का मजा लेते बच्चे। संवाद
नेवादा। ब्लाक क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में आयोजित मेले में बृहस्पतिवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों और महिलाओं ने मेले में झूलों का खूब आनंद लिया। गुड़ वाली जलेबी और लाई के लड्डू समेत गृहस्थी में प्रयोग होने वाले सामानों की बिक्री भी खूब हुई।
तिल्हापुर गांव में आयोजित मेले में खानपान की दुकानें, खिलौने, गृहस्थी के सामान और मीना बाजार आदि की दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों के बीच आपस में धक्का-मुक्की होती रही। बृहस्पतिवार को जैसे-जैसे दोपहर हुई मेले में भीड़ ने रफ्तार पकड़ ली। तीन बजे तक पूरा मेला मैदान लोगों से खचाखच भर गया।
जहां एक तरफ नौनिहाल रबर झूले में उछल-कूद करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ युवा और महिलाएं बड़े झूले का आनंद ले रहे थे। लोगों ने अपनी जरूरतों के सामान खरीदे। महिलाओं ने भी सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं व घरेलू सामग्री की खरीदारी की। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने भी खिलौने खरीदे। मेले में रात में आयोजित होने वाली नौटंकी देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।