फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chhotku Sen won the gold medal in the 800m race in Karnataka

Kaushambi News: छोटकू सेन ने कर्नाटक में 800 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chhotku Sen won the gold medal in the 800m race in Karnataka
जिले के उभरते एथलीट छोटकू सेन ने विद्या भारती नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया । यह प्रतियोगिता कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित हुई है। वहीं, रविवार को छोटकू की दो प्रतियोगिताएं होनी हैं। वह इसमें भी पदक के प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन

सरसवां ब्लॉक के शाहपुर निवासी फूलचंद सेन के छोटे बेटे छोटकू ने कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता है। छोटकू सेन ने 2022 में स्पोर्ट्स स्टेडियम से खेल की शुरुआत की थी। वर्ष 2023 और 2024 में उन्होंने अभ्यास किया।
विज्ञापन

बेहतर प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2025 में प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया। इसी सत्र में उनका चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के लिए हो गया। अब वह वाराणसी में अभ्यास करते हैं। उनके पहले कोच संदीप कुमार ने बधाई दी है। इसके साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू व अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed