{"_id":"6a23f4b9ff99307ee803f297","slug":"chhattisgarh-police-who-came-to-arrest-warrantees-were-beaten-by-villagers-thinking-they-were-thieves-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News : वारंटियों को पकड़ने आई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News : वारंटियों को पकड़ने आई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, हालत गंभीर
Sat, 06 Jun 2026 03:51 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:51 PM IST
सार
कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार की बीती रात में छत्तीसगढ़ के देवनगर थाने की पुलिस टीम तीन वांछित अपराधियों आकाश, शिवम और एक अन्य की तलाश में दबिश देने ईचौली गांव गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के हमले में घायल छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार की बीती रात में छत्तीसगढ़ के देवेंद्र नगर जिला रायपुर थाने की पुलिस टीम तीन वांछित अपराधियों आकाश, शिवम और एक अन्य की तलाश में दबिश देने ईचौली गांव गई थी। सभी पुलिस कर्मियों ने आम कपड़े पहने थे, जिससे ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं पाए और चोर समझ बैठे। चोर समझकर की गई इस मारपीट में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ रहे कर्मियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
इचौली गांव निवासी शिवम केसरवानी छत्तीसगढ़ में मुकदमे में वांछित है और फरार चल रहा है। शिवम के नाम वारंट जारी है, जिसे पकड़ने के लिए देर रात छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस टीम सिविल ड्रेस में गांव पहुंची थी। बिना वर्दी के शिवम के घर पुलिस पहुंची तो लोग हतप्रभ रह गए और 'चोर-चोर' चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी भागने लगे। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में पुलिसकर्मी जगदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। चार अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन