फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chemical colours pose a threat to eyes, so be careful during Holi.

Kaushambi News: केमिकल रंगों से आंखों को खतरा, होली पर बरतें सावधानी

Wed, 25 Feb 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chemical colours pose a threat to eyes, so be careful during Holi.
होली पर बाजार में विभिन्न प्रकार के केमिकल युक्त रंग बिकते हैं। यह रंग आंखों के लिए बहुत ही घातक हैं। होली में इन रंगों से खेलने के लिए सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। इन रंगों का इस्तेमाल करने के बजाए होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। हर्बल रंग आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान होने से बचाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग की ओपीडी में इन दिनों आंखों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत यादव ने बताया कि होली के दौरान सबसे अधिक खतरा आंखों को होता है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर पानी के गुब्बारे सीधे चेहरे और आंखों पर फेंकते हैं, जिससे चोट लगने और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आंखों को बचाकर रंग खेलना जरूरी है।
विज्ञापन

रंगो से होने वाले नुकसान से ऐसे करें बचाव
- होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं।
- रंग खेलने से पहले नारियल या सरसों का तेल शरीर में लगा लें।
- होली के रंग को लंबे समय तक शरीर पर रहने दें।
- रंग लगने के बाद ज्यादा समय तक धूप में न रहें।
- होली खेलते समय छोटे बच्चों को रंगों से दूर रखें।
- मुंह धोने और स्नान करने के बाद तुरंत क्रीम का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed