फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chc karari kaushambi

करारी में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
chc karari kaushambi
other
नए साल में करारी के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की सौगात मिली है। सीएचसी निर्माण के लिए चार करोड़ 94 लाख रुपये की रकम भी स्वीकृत हो गई है। इसमें से दो करोड़ 46 लाख की रकम जारी भी कर दी गई है। नए साल से सीएचसी निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


  करारी नगर पंचायत में करीब 20 हजार की आबादी है। यहां के लोगों को इलाज के लिए अभी तक न्यू पीएचसी जाना पड़ता था। नागरिकों की हमेशा यही शिकायत रहती थी कि डॉक्टर नहीं बैठते हैं। मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं होता है। तमाम जरूरी सुविधाएं  भी यहां नहीं थी। इसको लेकर कई बार न्यू पीएचसी में लोगों की स्टाफ से कहासुनी भी हो चुकी है। करारी के लोगों को मंझनपुर जिला अस्पताल आना पड़ता था।
विज्ञापन


साथ ही आसपास इलाके के लोग सरायअकिल सीएचसी जाते थे। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने करारी नगर पंचायत में सीएचसी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। यह प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। विशेष सचिव अवधेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी देते हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र भेजकर बताया है कि करारी में सीएचसी निर्माण के लिए चार करोड़ 94 लाख रुपये की रकम स्वीकृत हो गई है। पहली किस्त दो करोड़ 46 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराया जाए। इससे साफ हो गया है कि नए साल में सीएचसी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed