फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chances of rain in two days, will get relief from humid heat

Kaushambi News: दो दिन में झमाझम बारिश के आसार, मिलेगी उमस भरी गर्मी से निजात

Fri, 23 Jun 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 23 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain in two days, will get relief from humid heat
दो दिन पहले 20 मिनट की बूंदाबांदी के साथ दोआबा में दस्तक देने के बाद मानसून बेअसर हो गया। नतीजतन फिर से गर्मी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को भी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान पर बादल तो छाए रहे, लेकिन पछुआ हवाओं ने उन्हें टिकने नहीं दिया। एक-दो दिन में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार तक अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री तक अटका हुआ था। मंगलवार की रात 20 मिनट लगातार बूंदाबांदी हुई तो उस वक्त गर्मी से राहत मिल गई। दूसरे दिन भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा रहा, लेकिन बृहस्पतिवार को उमस ने हर किसी को बेहाल कर दिया। दोपहर 12 बजे तक आसमान पर बादल छाए रहे। उम्मीद थी कि शायद बारिश हो जाए, लेकिन इसके बाद तेज धूप हो गई।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ.अजय सिंह का कहते हैं कि इस बार मानसून पहले से ही 15 दिन देरी से आया है। जून के पहले सप्ताह में ही बारिश शुरू हो जानी चाहिए, लेकिन 21 मई को मानसून ने दस्तक दी। पछुआ हवाओं के चलते इसका असर कमजोर पड़ गया है। आसमान पर छाने वाले बादलों को यह हवाएं उड़ा ले जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी बारिश के माहौल का इसारा कर रहीं हैं। अभी लगातार बारिश के आसार नहीं हैं। फिर भी एक-दो दिन के अंदर झमाझम बरसात के आसार हैं। जब तक दो से तीन घंटे लगातार बारिश नहीं होगी, तब तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed