{"_id":"61abb8c944336c57c10313b7","slug":"chak-hingui-village-women-power-line-1090-kaushambi-news-ald3219386197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं कहीं भी असुरक्षित महसूस न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं कहीं भी असुरक्षित महसूस न करें
विज्ञापन
महिलाएं कहीं भी असुरक्षित महसूस न करें
करारी में वीमेन पॉवर लाइन 1090 के तहत महिलाओं को दी गई जरूरी जानकारियां
करारी। कस्बे के चक हिंगुई गांव में शनिवार को वीमेन पॉवर लाइन 1090 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जरूरी जानकारी देने के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसओ महिला थाना सुशीला तिवारी ने बताया कि महिलाएं घर हो अथवा बाहर, कहीं भी खुद को असुरक्षित न महसूस करें। जब भी कहीं कोई परेशान करे तो फौरन 1090 पर कॉल करके पुलिस से मदद ले सकती हैं। कॉल के कुछ ही क्षण में मदद के लिए पुलिस हाजिर मिलेगी। यह सुविधा 24 घंटे मुहैया कराई जाती है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने वाली महिलाओं का नाम गोपनीय रखा जाता है। पीड़िता को कभी पुलिस थाने पर नहीं बुलाएगी। कॉल पर बताई गई समस्या के समाधान होने तक शिकायत करने वाली महिला के संपर्क में पुलिस रहती है। महिलाओं द्वारा की जाने वाली कॉल को महिला पुलिस कर्मचारी ही रिसीव करेंगी। मदद के लिए पहुंचने वाली पुलिस में महिला पुलिस ही अधिक रहेंगी।
एसओ करारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि कहीं कोई छेड़खानी या उत्पीड़न करे तो महिलाएं इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट से कोई परेशान या कोई पीछा कर रहा हो तब भी महिलाएं 1090 पर कॉल करके पुलिस की फौरन बुला सकती हैं। इस मौके पर लखनऊ से आई 1090 वैन की एंकर पुष्पेंद्र सिंह, प्रमोटर कुलदीप, पंकज, मस्कट मैन मंगल शिव तोमर, मुख्य महिला आरक्षी शिवकली, गुड्डी सिंह, शिक्षिका नीरज श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैयद अली आदि लोग मौजूद रहे।