फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cause of death not clear in PM report, Bisra Preserve

Kaushambi News: पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुई मौत की वजह, बिसरा प्रिजर्व

Thu, 06 Jun 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 06 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Cause of death not clear in PM report, Bisra Preserve
- पति की मौत के बाद सात साल से मायके वैशकांटी में रहती थी महिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज करारी
करारी। कोतवाली के वैशकांटी गांव में मंगलवार सुबह घर के पीछे मिले महिला के शव मामले में मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं साफ हो सका है। इसे लेकर अब बिसरा प्रिजर्व किया गया है। आशंका थी की महिला की मौत गला दबाने के बाद दम घुटने से हुई होगी। पुलिस के मुताबिक मौके हालात कुछ ऐसे ही थे, लेकिन पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई।

करारी कोतवाली के वैशकांटी गांव की संगीता देवी (30) पति की मौत के बाद सात साल से तीन लड़कों और एक लड़की के साथ मायके में रहती थी। मंगलवार सुबह लोगों ने संगीता का शव घर के समीप गड्ढे में पड़ा शव देखा था। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया िाा। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चा है। पहला यह कि संगीता का भाइयों के साथ अक्सर विवाद होता था। सोमवार यानि घटना से एक दिन पहले भी उसका भाई से विवाद हुआ। इसके अलावा संगीता के घर कुछ लोगों का आना-जाना था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया संगीता की मौत गला दबाने के कारण होना प्रतीत हो रही थी। परिवार के लोग भी घटना को लेकर कुछ बोलने के लिए तैयार नही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed