फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cash-jewelry stolen in farmer's house in Karari

करारी में किसान के घर में नकदी-जेवर चोरी

Fri, 24 Apr 2020 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cash-jewelry stolen in farmer's house in Karari
करारी में किसान के घर में नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन

निम्तापुर गांव में गुरुवार रात हुई घटना, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के निम्तापुर गांव में गुरुवार रात सेंध काटकर एक किसान के घर से चोरों ने नकदी, गहने समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

निम्तापुर निवासी संगमलाल यादव किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। इस दौरान नकब लगाकर भीतर घुसे चोर करीब 90 हजार रुपये नकद व लगभग सवा लाख रुपये के गहने उठा ले गए। शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस को शक है कि आसपास के ही संदिग्धों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि करारी कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed