फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cash-jewelry stolen from two houses

दो घरों से नकदी-जेवर चोरी

Thu, 05 Sep 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cash-jewelry stolen from two houses
बेखौफ चोरों ने दो घरों से लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन

करारी के गुवारा तैयबपुर और कौशाम्बी के सतारगंज गांव में हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
करारी/बारा। करारी व कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के के दो घरों में मंगलवार रात सेंध काटकर चोरों ने नगदी, गहने समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

सतारगंज निवासी राजकुमार पुत्र जगन्नाथ किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार को वह घर में ताला बंद करके बेटे का एडमिशन कराने सपरिवार प्रयागराज चला गया था। इस दौरान सेंध काटकर चोर करीब 50 हजार नकद, लगभग 70 हजार रुपये के गहने, साइकिल, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर आदि उठा ले गए। इसी तरह करारी के गुवारा तैयबपुर गांव का फूलचंद्र सरोज प्रयागराज में राजगीर का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। रात को नकब लगाकर चोर उसके यहां से 25 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख के गहने उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच की। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed