{"_id":"677835260f248c0bab0fa69a","slug":"case-filed-against-five-including-brothers-and-nephews-for-beating-up-a-young-man-and-his-wife-kaushambi-news-c-3-ald1030-533081-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक व सालों की पिटाई में भाई-भतीजों समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक व सालों की पिटाई में भाई-भतीजों समेत पांच पर केस
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के विदनपुर ककोढ़ा में जमीन कब्जाने का विरोध करने पर एक युवक व उसके सालों की पिटाई के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर सगे बड़े भाई व भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिराथू तहसील के विदनपुर ककोढ़ा निवासी उत्तम बाबू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके पिता स्व. लक्ष्मी प्रसाद ने अपने जीवित रहते हुए गांव में जीटी रोड किनारे एक मकान खरीदा था। आरोप है कि बड़े भाई पुरुषोत्तम ने उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए पूरे मकान में कब्जा कर लिया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
वर्ष 2020 में आधा मकान सड़क चौड़ीकरण होने के दौरान एनचएएआई ने अधिग्रहीत कर लिया। आरोप है कि भाई ने मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी तथ्य छिपाते हुए राजस्व कर्मचारियों से सांठगांठ कर अपने हिस्से का 31 लाख रुपया मुआवजा ले लिया। इसके बाद पत्नी के नाम का फर्जी क्रय पत्र बनवाकर उसके हिस्से का भी मुआवजा लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन
स्थगन आदेश के बाद भी वह मकान में निर्माण करा रहा है। बुधवार को इसका विरोध करने पर पुरुषोत्तम ने अपने बेटे आशीष कुमार, अंकित कुमार व साथी अमित कुमार शुक्ला उर्फ राजन, अनूप तिवारी के साथ मिलकर उसे व साले दिनेश और अवधेश को पीटा था। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।