फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case against six for illegal occupation of government land in Purbasharira

Kaushambi News: पूरबशरीरा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने पर छह के खिलाफ मुकदमा

Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case against six for illegal occupation of government land in Purbasharira
पूरबशरीरा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने पर छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

-एसडीएम के निर्देश पर छह माह पहले अतिक्रमणमुक्त कराई गई थी भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर पंचायत पूरबशरीरा पश्चिमशरीरा की भूमि पर दबंगों ने दोबारा कब्जा कर लिया है। छह महीने पहले एसडीएम के निर्देश पर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया था। अफसरों ने मामले से अवगत कराते हुए सोमवार को अधिशाषी अधिकारी ने छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
नगर पंचायत पूरबशरीरा की बेशकीमती जमीन पर छह लोगों ने अवैध कब्जा कर अर्से से खेती कर रहे थे। नगर पंचायत का गठन होने के बाद प्रशासन ने सरकारी भूमि की खोजबीन कराई तो पता चला कि जिस जमीन पर संतोष, सुभाष आदि खेती कर रहे हैं, वह सरकारी भूमि है। छह महीने पहले एसडीएम मंझनपुर के निर्देश पर राजस्वकर्मियों ने जमीन को दबंगों से मुक्त करा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा जमीन पर कब्जा करते हुए उसे ट्रैक्टर से जुतवा दिया। नगर पंचायत प्रशासन ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सोमवार को ईओ निशंक भाष्कर की तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने आरोपी संतोष, सुभाष, कमलेश, राधेश्याम, विनोद और श्रीकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------------
पत्नी से परेशान युवक ने पुलिस से की शिकायत चायल
चायल। चरवा इलाके के एक गांव के युवक ने बताया कि प्रयागराज के चकिया इलाके की रहने वाली युवती के साथ दस साल पहले उसकी शादी हुई है। आरोप लगाया कि उसने पत्नी को कई बार पड़ोसी युवक से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। अब वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे धमकी देती है कि तीनों बच्चों की हत्या कर फंसा देगी। पत्नी की हरकतों से परेशान युवक ने मंगलवार को मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
महिला ने ननद के बेटे पर बेचने का आरोप, शिकायत
सिराथू। सैनी कोतवाली के डोरमा मजरा नब्बे निवासी दिनेशिया देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि सिराथू कस्बे में रहने वाली ननद का बेटा काम दिलाने के बहाने उसे दिल्ली ले गया। आरोप लगाया कि गाजियाबाद ले जाकर उसे एक ठेकेदार के हाथ बेचकर घर चला आया। पीड़िता ने जब ठेकेदार से काम का पैसा मांगा तो उसकी पिटाई की गई। किसी तरह चंगुल से छूटकर आई महिला ने मंगलवार को मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। संवाद
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed