फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case against neighbor in murder of palledar, accused absconds from home along with wife

Kaushambi : पल्लेदार की हत्या में पड़ोसी पर केस, आरोपी पत्नी सहित घर से फरार

Thu, 12 Oct 2023 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

धुमाई गांव निवासी रामनेवाज पल्लेदारी करता था। बुधवार रात वह अजुहा बाजार से वह मजदूरी करके घर लौटा। घर के सामने गंदा पानी देख रामनेवाज बिफर गया। परिजनों ने बताया कि यह पानी उन्होंने नहीं बल्कि पड़ोसी राहुल विश्वकर्मा ने फैलाया है।

विज्ञापन
Case against neighbor in murder of palledar, accused absconds from home along with wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनी कोतवाली के धुमाई गांव में बुधवार देर रात पल्लेदार रामनेवाज की गोली मारकर हत्या व पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस की तीन टीमें हत्या के आरोपी की तलाश में जिले के अलावा पड़ोसी जिले फतेहपुर में दबिश दे रही हैं। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन

 

 

धुमाई गांव निवासी रामनेवाज पल्लेदारी करता था। बुधवार रात वह अजुहा बाजार से वह मजदूरी करके घर लौटा। घर के सामने गंदा पानी देख रामनेवाज बिफर गया। परिजनों ने बताया कि यह पानी उन्होंने नहीं बल्कि पड़ोसी राहुल विश्वकर्मा ने फैलाया है। इसे लेकर रामनेवाज, राहुल के यहां उलाहना देने जा रहा था। मामले की जानकारी पर राहुल हाथ में तमंचा लेकर बाहर आ गया। उसने विवाद के बाद रामनेवाज को गोली मार दी।

विज्ञापन



गोली सीने में लगने के कारण रामनेवाज की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल ने दोबारा फायर किया तो वहीं पड़ोसी पार्वती पत्नी अमृतलाल व उसकी बेटी विनीता को छर्रा लगा। मां-बेटी भी लहूलुहान हो गईं। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रात को ही एएसपी समर बहादुर की अगुवाई में पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना में रामनेवाज की पत्नी यशोदा देवी की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पता चला है कि आरोपी मूलरूप से फतेहपुर जिले के खखरेरू इलाके का रहने वाला है। सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed