{"_id":"5cbf64aabdec22147057c561","slug":"candidates-got-the-election-symbol","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों के सामने कोई बजाएगा बांसुरी तो कोई खेलेगा फुटबॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों के सामने कोई बजाएगा बांसुरी तो कोई खेलेगा फुटबॉल
Wed, 24 Apr 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। राजनैतिक दलों को छोड़कर निर्दलों का चुनाव चिन्ह हैरत भरा है। सबसे अहम यह है कि जनसत्ता दल से उतरे शैलेन्द्र कुमार पासी के चुनाव चिन्ह फुटबॉल खेलता खिलाड़ी से मिलते-जुलते तीन चिन्ह आवंटित किए गए हैं। यह सभी चुनाव चिन्ह खेल मैदान से हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि भाजपा के विनोद सोनकर को कमल का फूल, कांग्रेस के गिरीश पासी को हाथ का पंजा, गठबंधन उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज को साइकिल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के बच्चा लाल को बांसुरी, स्वतंत्र जनता पार्टी के मिश्रीलाल को झूला, प्रसवा के राजदेव को चाभी, जनसत्ता दल के शैलेन्द्र को फुटबॉल खेलता खिलाड़ी, निर्दल छेद्दू को कढ़ाई, प्रदीप कुमार को एयर कंडीशनर, रामसुमेर को अदरक, निर्दल शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व. गयादीन को फुटबाल और निर्दल शैलेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद को बल्लेबाज निशान दिया गया है।
सपा छोड़कर जनसत्ता दल में शामिल हुए शैलेन्द्र की राहें आसान नजर नहीं आ रही हैं। शैलेन्द्र के साथ उन्हीं के नाम से नामांकन करने वाले दो उम्मीदवारों को खेल जगत से ही सिंबल अलॉट किया गया है। जनसत्ता के शैलेन्द्र को जहां फुटबॉल खेलता खिलाड़ी मिला है। वहीं, एक शैलेन्द्र को सिर्फ फुटबॉल तो दूसरे को बल्लेबाज का सिंबल दिया गया है।