{"_id":"5f5140198ebc3e338c6380ad","slug":"cancer-infected-woman-escaped-from-kovid-hospital-died-kaushambi-news-ald2852232104","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, हंगामा
विज्ञापन
करारी। इलाके के अमीनपुर संवरो गांव में गुरुवार दोपहर एक महिला की लाश उसके घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की सरिता देवी (30) पुत्री बूंदीलाल का विवाह करीब 12 साल पहले अमीनपुर संवरो निवासी संजय कुमार से हुआ था। शादी के बाद सरिता को तीन बच्चे आशुतोष (7) आशीष (5) व सौम्या (3) हुए। बताया जाता है कि सरिता की तबीयत इधर बीच कई दिनों से खराब चल रही थी। तीन दिन पहले ही वह मायके से ससुराल आई थी। गुरुवार दोपहर घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती उसकी लाश मिली। सरिता को फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। उधर, मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली में भी हंगामा किया।
हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर में कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में करारी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश चंद्र शर्मा का कहना है कि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, किसी के खिलाफ अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शादी को 12 वर्ष हो चुके हैं। इसलिए दहेज हत्या का तुक ही नहीं बता। पीएम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।