{"_id":"5e94b4a78ebc3e6fd73c900b","slug":"call-the-postman-at-home-and-withdraw-the-money-from-bank-account-kaushambi-news-ald2732757125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमैन को घर बुलाएं और खाते से निकाले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमैन को घर बुलाएं और खाते से निकाले रुपये
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए आमजन को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। इधर बीच सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों में भेजी गई धनराशि को निकालने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग प्रभावित न हो इसके लिए डीएम ने डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट व्यवस्था को प्रचारित कराने का निर्देश दिया। बताया कि इसके तहत खातेधारक को घर बैठे सौ से लेकर दस हजार रुपये तक का आसानी से भुगतान मिल जाएगा।
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान डॉक विभाग की आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम व आरोग्य सेतु के व्यापक प्रचार.प्रसार कराने, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, पशुओं के चारे की व्यवस्था, गेंहू खरीद की तैयारियों आदि की समीक्षा किया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, किसान समृद्धि योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के तमाम लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई है। लॉकडाउन की अवधि में सभी लाभार्थियों द्वारा बैंको में जाकर धनराशि आहरित कर पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में पोस्ट आफिस की ओर से संचालित आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम को अपनाना ज्यादा कारगर होगा।
इसके सफल क्रियान्वयन के लिए डीएम ने सीडीओ को नोडल अफसर बनाया। बताया कि इसके माध्यम से डाकिया द्वारा न्यूनतम 100 रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक की धनराशि का बैंक खाते से आहरण घर पर ही प्राप्त किया जा सकता है। नोडल अफसर को सभी डॉकघरों से समन्वय बनाकर आमजन को सुविधा से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि घर पर भुगतान के लिए मंझनपुर क्षेत्र के खाताधारक मो. नं. 9918672006, भरवारी क्षेत्र के मो. नं. 9794134865 एवं सिराथू क्षेत्र के लोग मो. नं.8887612833 पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी तरह की दिक्कत पर खाताधारक हेल्प लाइन नम्बर.155299 पर भी कॉल कर सकते हैं। कॉल करने पर पोस्टमैन घर पहुंचकर सुविधा उपलब्ध करा देंगे। इसके अलावा लोग जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के 05331-232796, 232266 व 232880 पर भी कॉल कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को सह नोडल अफसर नामित किया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्राहकों की सुविधा हेतु सोमवार को मोबाइल एटीएम वैन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन गांव-गांव में भ्रमण कर ग्राहकों को भुगतान की सुविधा प्रदान करेगी।