फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bus depot receives Rs 12.69 lakh in cash on Holi

Kaushambi News: होली पर बस डिपो में 12.69 लाख की हुई धनवर्षा

Sun, 08 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 08 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bus depot receives Rs 12.69 lakh in cash on Holi
मंझनपुर बस डिपो से रवाना होती रोडवेज बस।  संवाद
होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ का असर रोडवेज बसों की आय पर भी देखने को मिला। त्योहार के दौरान मंझनपुर बस डिपो को 12,69,507 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। होली के आसपास के छह दिनों में कुल 13,722 यात्रियों ने रोडवेज बसों से यात्रा की। इस दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो से 27 बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिली। होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटे, वहीं कई लोग त्योहार मनाने के बाद वापस अपने कार्यस्थलों की ओर रवाना हुए। इसके चलते बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। कई रूटों पर बसें खचाखच भरी रहीं।
विज्ञापन

------
दिनवार बढ़ती रही बसों की आय :
----
दिन यात्री आय
रविवार 2579 244493
सोमवार 2933 308526
मंगलवार 2342 231376
बुधवार 881 58679
बृहस्पतिवार 2014 194991
शुक्रवार 2973 231442
कुल 13,722 12,69,507
:: पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। बड़ी संख्या में लोग अपने घर आने-जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन नियमित रूप से कराया गया। इस दौरान करीब 13,722 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed