फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bulldozers run on illegal occupation of barren and pond land

Kaushambi News: बंजर व तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Sat, 14 Feb 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal occupation of barren and pond land
परास गांव में अवैध कब्जे की जमीन पर चली जेसीबी- संवाद
सिराथू तहसील क्षेत्र के परास गांव में बंजर और तालाब के नाम सुरक्षित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अवैध प्लाॅटिंग और निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

परास गांव निवासी मो. सालिम पुत्र वाहिद अली ने तहसील में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग सुरक्षित भूमि पर प्लाॅटिंग कर कब्जा कर रहे हैं और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल ने जांच टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक माज अख्तर की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक मिथिलेश पाल, लेखपाल विनोद कुमार पाल सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed