फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bulldozer ran in the village, vacated the land from the land mafia

खेल गांव में चला बुलडोजर, भूमाफिया से खाली कराई जमीन

Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran in the village, vacated the land from the land mafia
खेलगांव में अवैध कब्जा हटाता जेसीबी - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के खेलगांव स्थित एक भूमाफिया के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्रवाई हुई है। खेल गांव में माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराई गई। भूखंडों पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर लगाकर हटा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि माफिया ने बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से कब्जा कर भूमि पर प्लाटिंग की थी। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि जमीन को कब्जा कर भवन निर्माण तो नहीं किया गया है। यदि जमीन कब्जा कर मकान बनाया गया है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के खेल गांव स्थित शिखर एग्रोटेक कालोनी पहुंची। इस बीच तीन बुलडोजरों से कब्जा हटाने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

दर्जन भर बनी बिल्डिंगों को छोड़कर करीब पांच सौ भूखंडों की घेराबंदी की गई थी। सभी का ध्वस्त कर दिया गया। तीन घंटे तक चली कार्रवाई में अतिक्रमण हटवाया गया। पीडीए के अधिकारियों के मुताबिक भूखंड संख्या 170 पर अवैध रूप से कब्जा करके खेती की भूमि पर बिना कोई परमीशन प्लाटिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विकास प्राधिकरण सचिव अजीत कुमार, बीसी अरविंद कुमार, जोनल अधिकारी बीपी सिंह, जेई बीएन सिंह, पीएन पांडेय, राकेश अमृत राय, भवन निरीक्षक कुमार आनंद सिंह, पीएसी कमांडर शशिभूषण, पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह, सरायअकिल इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed