फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bsp celebrated the birth day of maharaja bijali pasi

महाराजा बिजली पासी जयंती समारोह पर एकजुट हुए बसपाई

Sat, 25 Dec 2021 06:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
bsp celebrated the birth day of maharaja  bijali pasi
सूबे की भाजपा सरकार महाराजा बिजली पासी के योगदान को भूल गई है। भाजपा के लिए पासी समाज सिर्फ वोट की कठपुतली साबित हुआ है। यह बातें शनिवार को चायल के मखऊपर गांव में आयोजित हुई महाराजा बिजली पासी की जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि बसपा के सेक्टर प्रभारी बाबू लाल भंवरा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बसपा नेता ने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार में पासी समाज को सिर्फ छला गया है। वोट लेने के लिए भाजपा पासी समाज के कुछ लोगों को अपने पार्टी में शामिल कर लेती है। लेकिन चुनाव बाद पासी समाज को भुला दिया जाता है। कहा कि महाराजा बिजली पासी की ही देन है जिससे आज पासी समाज की पहचान बनी हुई है। वीरता के बल पर अपना स्वयं का राज्य और 12 अन्य किले बनवाकर महाराजा बिजली पासी ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। लेकिन उनके इतिहास को सरकारों ने दबा दिया। यदि बसपा की सरकार बनी तो आने वाले समय में बिजली पासी का नाम इतिहास के पन्नो पर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। यही पासी समाज की महाराजा बिजली पासी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने बहुजन समाज को संगठित होकर एकजुट होने का संकल्प दिलाया और मौजूद लोगों से अपील किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में चायल से पार्टी प्रत्याशी अतुल द्विवेदी को समर्थन देकर विधायक बनाएं। समारोह का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम ने किया। इस दौरान बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजू गौतम, गुलाब चंद्र, पूर्व विधायक दयाराम पासी, जिलाध्यक्ष संतोष गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम, हरीलाल बौद्ध, आमिर काजी, नीतू कनौजिया, आमिर काजी समेत कई बसपा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। समारोह में कई भाजपाइयों ने पार्टी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed