{"_id":"57cdbdba4f1c1b1c563177d1","slug":"bsa-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बीएसए के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बीएसए के कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बीएसए व एबीएसए दफ्तर के कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सोमवार को कामकाज बाधित रहा। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि गलत स्थानांतरण नीति के चलते किए गए ट्रांसफर वापस न लिए गए तो मंगलवार से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लखनऊ में आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले डीआईओएस, बीएसए और डायट में तैनात शिक्षा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मांगे पूरी न होने पर सोमवार को कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में कामकाज ठप रखा। नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने स्थानांतरण नीति 2016 के तहत किए गए ट्रांसफर को रद करने सहित 22 सूत्रीय मांगों लेकर आवाज बुलंद की। चेतावनी दिया कि मंगलवार की सुबह तक उनकी मांगे पूरी न हुई तो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लखनऊ में आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
जिले में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अगली रणनीति तय की जाएगी। कर्मचारियों के कामकाज ठप कर हड़ताल पर रहने से तीनों कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहा। हड़ताल में वरिष्ठ सहायक नाजिम, श्याम नारायण तिवारी, शैलेश कुमार गौतम के अलावा तमाम कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे। हड़ताल का नेतृत्व जनपद सचिव रवि कुमार ने किया।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में तैनात कर्मचारियों की हड़ताल का मामला शासन स्तर का है। इसमें जिले के अधिकारी कुछ नहीं कर सकते। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।
डीएस यादव, बीएसए कौशाम्बी