फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brother was missing for fifteen years, even news of death came

पंद्रह साल से गायब था भाई, आई भी तो मौत की खबर

Tue, 12 Nov 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Brother was missing for fifteen years, even news of death came
Brother was missing for fifteen years, even news of death came - फोटो : KAUSHAMBI
पंद्रह साल से गायब था भाई, आई भी तो मौत की खबर
विज्ञापन

परिजन शव ले गए रायबरेली, आठ नवंबर को कौशाम्बी में सिलिंडर फटने से हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। आठ नवंबर को भरवारी के दशहरा मेला क्षेत्र में गुब्बारा भरने के दौरान हाइड्रोजन गैस सिलिंडर फटने से मौत का शिकार हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक रायबरेली जनपद का रहने वाला था। पुलिस की सूचना पर परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान की और साथ लेकर चले गए।

कोखराज के भरवारी कस्बे में आठ नवंबर को नई बाजार का दशहरा मेला थे। रात तकरीबन आठ बजे मेला क्षेत्र में गुब्बारा भरते समय सिलिंडर फट गया था। इससे गुब्बारा विक्रेता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। खोजबीन में पता चला कि सैंता गांव में काफी दिन से एक गुब्बारा विक्रेता गुड्डू के घर का कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। घटना वाले दिन से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इस पर चौकी प्रभारी भरवारी सोमवार को सैंता गांव पहुंच गए। किराए पर दिए गए गुड्डू के कमरे का ताला तोड़ा। कमरे के अंदर एक छोटा गैस सिलिंडर, एक रेडियो, लगभग एक किलो कार्बाइड, कुछ गुब्बारे, एक टूटा मोबाइल व आधार कार्ड की फोटो कॉपी मिली। जिसके आधार पर पता चला कि गुब्बारा विक्रेता का नाम मुन्ना पांडेय पुत्र शिवहरक निवासी बगला थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन रोते-बिलखते हुए सोमवार दोपहर भरवारी आए। मुन्ना के भाई मन्नू पांडेय ने बताया कि मुन्ना की पत्नी की करीब 15 साल पहले मौत हो जाने के कारण वह घर से निकल गया था। इसके बाद वह 15 सालों से घर नहीं आया। मुन्ना की एक लड़की है गुड़िया देवी। इसकी 2 वर्ष पहले सभी भाइयों ने मिलकर शादी कराई। परिजन लाश अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed