{"_id":"6414c0d5a3a1b783c009f136","slug":"brother-raped-sister-by-tarnishing-the-relationship-arrested-kaushambi-news-c-3-1-80905-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रिश्ते को कलंकित कर भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रिश्ते को कलंकित कर भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Sat, 18 Mar 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
रिश्ते को कलंकित कर भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
- पांच महीने की गर्भवती है किशोरी, अल्ट्रासाउंड की जांच में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। पिपरी इलाके में एक युवक अपनी सगी बहन के साथ साल भर तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने के बाद युवक की करतूत के बारे में पता चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पिपरी इलाके का एक व्यक्ति वाहन चालक है। इसके तीन बेटों में एक अन्य राज्य में नौकरी करता है। अन्य दो बेटे और 13 वर्षीय बेटी गांव में उसके साथ रहते हैं। बेटी ने चार दिन पहले पिता को बताया कि उसके पेट में दर्द रहता है। पिता उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गया। डॉक्टर ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड से पता चला कि किशोरी पांच माह की गर्भवती है। यह जानकारी होने के बाद पिता के होश उड़ गए। उसने बेटी से पूछताछ की तो किशोरी ने अपने एक भाई का नाम बताया। किशोरी का कहना है कि एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। हर पल वह साए की तरह उसके पास रहता था। इसकी वजह से उसकी मुंह खोलने की हिम्मत नहीं हुई। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी।
-- -- -- -
मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। - श्रवण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर
-- --